प्रशांत किशोर का चिराग पासवान पर तंज

feature-top

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान पर निशाना साधा है। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर चिराग द्वारा नीतीश सरकार की आलोचना पर किशोर ने कहा कि अगर उन्हें वाकई चिंता है तो एनडीए छोड़कर जनता की आवाज बनें।

उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं कि एनडीए में रहकर सरकार की आलोचना की जाए। बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को चाहिए कि वे सरकार से अलग होकर जनता की लड़ाई लड़ें।


feature-top