13 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे

feature-top

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर 13 साल बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की 'मातोश्री' में एंट्री हुई. 'मातोश्री' उद्धव ठाकरे का आवास है, जहां जन्मदिन की बधाई देने के लिए 13 साल में पहली बार राज ठाकरे पहुंचे।

आखिरी बार 12 साल पहले बालासाहेब ठाकरे के निधन के समय राज ठाकरे 'मातोश्री' गए थे।

मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे खुशी का मौका बताया तो मंत्री नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए इसे पतन बता दिया।


feature-top