मुख्यमंत्री साय का कवर्धा दौरा, कांवड़ियों पर करेंगे पुष्प वर्षा

feature-top

पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार के अवसर पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हेलीकॉप्टर से कवर्धा के लिए रवाना हुए। वे वहां भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक कर सावन सोमवार की पावन परंपरा का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत और अभिवादन किया जाएगा। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

मुख्यमंत्री साय के साथ इस यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल हैं।


feature-top