छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार : जब ज़रूरत होगी, मुख्यमंत्री लेंगे फैसला - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

feature-top

छत्तीसगढ़ में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संयमित और सधे हुए अंदाज़ में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल का गठन हो चुका है और सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, कुछ ना कुछ पद तो खाली होते ही हैं।

जब ज़रूरत होगी, मुख्यमंत्री उस पर फैसला लेंगे। इसमें इतनी छटपटाहट क्यों है? किसी को छटपटाने की ज़रूरत नहीं है।


feature-top