युद्ध की भाषा छोड़कर पाकिस्तान से बात करो : महबूबा मुफ्ती

feature-top

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अगर भारत को प्रगति और समृद्धि की राह पर बढ़ना है तो उसे युद्ध की भाषा छोड़कर बातचीत और सुलह का रास्ता अपनाना होगा।

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर पार्क में पार्टी के 26वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर के लोग भारत के दुश्मन नहीं हैं। हम सम्मान के साथ शांति चाहते हैं और वह दोस्ती के रास्ते ही संभव है।"


feature-top