बंगाल को बकाया नहीं, मगर पड़ोसी देश को 5,000 करोड़ दान : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

feature-top

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर राज्य का बकाया पैसा रोक रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने सवाल किया, "क्या आपने मालदीव के राष्ट्रपति से गले मिलते समय उनसे उनका धर्म पूछा था?"

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एक तरफ बंगाल को उसका हक नहीं मिल रहा, जबकि दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने एक पड़ोसी देश को 5,000 करोड़ रुपये की सहायता राशि दे दी है।


feature-top