- Home
- टॉप न्यूज़
- 1 अगस्त से UPI नियमों में बड़ा बदलाव
1 अगस्त से UPI नियमों में बड़ा बदलाव
यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस का इस्तेमाल देशभर में तेजी से बढ़ा है। लेकिन 1 अगस्त 2025 से यूपीआई से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया जा रहा है, जो सभी यूजर्स के लिए जानना जरूरी है।
सबसे अहम बदलाव यह है कि अब आप एक दिन में 50 बार से अधिक UPI ऐप्स के माध्यम से अपना बैंक बैलेंस नहीं चेक कर पाएंगे। यह नियम सभी यूजर्स, मर्चेंट्स और बैंकों पर लागू होगा। इसके अलावा, UPI पर ऑटो-पे ट्रांजेक्शन्स जैसे कि बिल पेमेंट, ईएमआई और सब्सक्रिप्शन का समय अब निश्चित स्लॉट्स में ही रहेगा।
ये स्लॉट्स सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक, और रात 9:30 बजे के बाद तय किए गए हैं। इस बदलाव का मकसद सिस्टम पर लोड को कम करना और ट्रांजेक्शन को अधिक तेज बनाना है।
अगर किसी कारणवश आपका ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है, तो आप उस ट्रांजेक्शन का स्टेटस दिन में अधिकतम तीन बार ही देख सकते हैं। हर बार स्टेटस चेक करने के बीच कम से कम 90 सेकंड का अंतर रखना जरूरी होगा।
यह सभी नए नियम गूगल पे, फोन पे, पेटीएम सहित सभी UPI प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स पर लागू होंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
