झारखंड : कांवड़ियों की बस और ट्रक में भिड़ंत, 06 की मौत

feature-top

झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बस और ट्रक की भीषण टक्कर में कम से कम 6 कांवड़ियों की मौत हो गई है तो 30 से ज्यादा जख्मी हैं। वहीं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 18 श्रद्धालुओं के मारे जाने का दावा किया है।

घटना देवघर-बासुकीनाथ मुख्य पथ पर मोहनपुर थाना के तहत जमुनिया चौक के पास हुई। सुबह 4-5 बजे के बीच बिहार से कांवड़ियों को लेकर आई एक बस की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

गैस सिलेंडर भरे ट्रक से टक्कर के बाद बस ईंट के एक ढेर से भी टकरा गई।


feature-top