ननों की गिरफ्तारी मामला : केरल के भाजपा महामंत्री अनूप एंटोनी ने गृह मंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात

feature-top

छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। दिल्ली तक गूंज के बाद केरल के भाजपा महामंत्री अनूप एंटोनी रायपुर पहुंचे। केरल के भाजपा महामंत्री अनूप एंटोनी ने गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास पर उनसे मुलाकात कर बैठक की।

अनूप एंटोनी केरल भाजपा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी है उन्होंने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात करने के लिए उनके निवास पहुंचे। इस दौरान धर्मांतरण केस में अरेस्ट दो ननों की गिरफ्तारी को लेकर बातचीत हुई. बता दें कि गिरफ्तार दोनों केरल की रहने वाली है।


feature-top