अभिनेता विजय ने चोल वंश पर "नाटक" के लिए भाजपा की आलोचना करी

feature-top

तमिलनाडु वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख और अभिनेता-राजनेता विजय ने भाजपा और सत्तारूढ़ द्रमुक पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तमिल गौरव और चोल विरासत पर उनके हालिया रुख को 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक लाभ के लिए एक "सुनियोजित नाटक" बताया है।

राजेंद्र चोल प्रथम के दक्षिण-पूर्व एशिया के समुद्री अभियान की 1,000वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में अरियालुर यात्रा का जिक्र करते हुए, विजय ने भाजपा पर "तमिलनाडु को उसके अपने इतिहास पर उपदेश" देने और साथ ही राज्य के साथ "भेदभाव" करने का आरोप लगाया।


feature-top