झालावाड़ स्कूल हादसा हृदय विदारक : राजस्थान उच्च न्यायालय

feature-top

राजस्थान उच्च न्यायालय ने झालावाड़ में स्कूल भवन ढहने की दुखद घटना का स्वतः संज्ञान लिया है और इस घटना को "हृदय विदारक" बताया है। न्यायमूर्ति अनूप ढांड की पीठ ने कई राज्यों में स्कूली बुनियादी ढाँचे की भयावह स्थिति पर चिंता जताते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से विस्तृत रिपोर्ट माँगी है।

सरकार द्वारा अपने कुल बजट का 6% शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित करने के बावजूद, अदालत ने शैक्षिक बुनियादी ढाँचे की स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अदालत ने कहा, "इस निवेश के बावजूद, बुनियादी ढाँचे का विकास अपर्याप्त है।"


feature-top