रायपुर : पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य

feature-top

अब रायपुर जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय ही नहीं, बल्कि पीछे बैठते समय भी अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना होगा।

यह आदेश रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा 29 जुलाई 2025 को जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई पुलिसकर्मी इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129/194 (डी) एवं 210 (बी) के तहत ₹1000 का चालान काटा जाएगा।

सिर्फ आर्थिक दंड ही नहीं, बल्कि विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी की सेवा पुस्तिका में सजा भी दर्ज की जाएगी।


feature-top