क्रेडा चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी पर गंभीर आरोप

feature-top

छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी विवादों में घिर गए हैं। विभाग से जुड़े कुछ ठेकेदारों ने सीधे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर उन पर तीन फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया है।

इस पत्र में यह भी कहा गया है कि ऐसी मांगों से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। पत्र में मांग की गई है कि सरकार इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए और सरकारी कामों में अनावश्यक हस्तक्षेप एवं कथित कमीशनखोरी जैसी प्रवृत्तियों पर तत्काल रोक लगाए।


feature-top
feature-top
feature-top