दुर्ग : जेल में बंद ननों से मिलने पहुंची राज्यसभा सांसद वृंदा करात

feature-top

धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में जेल में कैद केरल की दो ननों से मुलाकात करने राज्यसभा सांसद वृंदा करात पहुंची। लेकिन समय समाप्त होने की वजह से आज मुलाकात नहीं हुई अब सांसद कल मुलाकात करेंगी।

सांसद वृंदा करात से पहले इंडिया गठबंधन के सांसद बेनी बहनन, फ्रांसिस जॉर्ज , एनके प्रेमचंदन, अनिल ए थॉमस के अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी कांग्रेस सांसद सप्तगिरी उल्का और जरीता लैतफ़लांग पहुंचे थे।

मुलाकात के बाद रिपोर्ट तैयार कर सांसद कांग्रेस आलाकमान को सौंपेंगे इसके अलावा इंडिया गठबंधन कल इस मुद्दे पर संसद में आवाज उठाएगी।


feature-top