RRB NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 की एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी

feature-top

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज, एनटीपीसी (NTPC) अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी है।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने संबंधित रीजनल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शहर सूचना  डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा की तिथि से चार दिन पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपनी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट चेक करते रहें।


feature-top