कांग्रेस ने मोदी से इंदिरा गांधी जैसी दृढ़ता दिखाने की मांग की

feature-top

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से निर्यात होने वाले समस्त वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने दृढ़ता से खड़े होने की अपील की है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय दबावों के सामने कभी झुकाव नहीं दिखाया।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क और अतिरिक्त जुर्माना लगा दिया है। ट्रंप और ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में की गई पारस्परिक प्रशंसा अब अर्थहीन हो गई है।


feature-top