सुप्रीम कोर्ट केवल CJI-केंद्रित नहीं होना चाहिए: CJI बी.आर. गवई

feature-top

देश के प्रधान न्यायाधीश बी.आर. गवई ने एक बार फिर दोहराया है कि सर्वोच्च न्यायालय को केवल प्रधान न्यायाधीश-केंद्रित संस्था नहीं बनना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए।

उन्होंने कहा कि वे लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली में विश्वास रखते हैं और न्यायालय के निर्णय केवल एक व्यक्ति के नहीं, बल्कि पूरे पीठ के होते हैं। सीजेआई गवई ने स्पष्ट किया कि प्रधान न्यायाधीश अन्य सभी न्यायाधीशों के बीच केवल "प्रथम होते हैं, न कि सर्वोच्च अथॉरिटी।

उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि सर्वोच्च न्यायालय सभी न्यायाधीशों और बार सदस्यों की अदालत है, न कि केवल प्रधान न्यायाधीश की।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि सुप्रीम कोर्ट में जो भी निर्णय लिए जाते हैं, वे व्यक्तिगत नहीं होते, बल्कि पूरे न्यायालय की सामूहिक सहमति से होते हैं।


feature-top