ट्रंप सरकार ने ईरान से व्यापार के चलते 7 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

feature-top

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने ईरान के साथ तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के व्यापार में शामिल होने के आरोप में सात भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन की अधिकतम दबाव नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ईरान की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना और उसके तेल निर्यात को पूरी तरह रोकना है।

इन कंपनियों पर कार्यकारी आदेश 13846 के तहत प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह आदेश ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों से जुड़ी संस्थाओं और उनके साझेदारों को टारगेट करता है।

प्रतिबंधित भारतीय कंपनियों के नाम इस प्रकार हैं: 1. कंचन पॉलिमर्स 2. एलकेमिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड 3. रामणिकलाल एस. गोसालिया एंड कंपनी 4. जुपिटर डाई केम प्राइवेट लिमिटेड 5. ग्लोबल इंडस्ट्रियल केमिकल्स लिमिटेड 6. पर्सिस्टेंट पेट्रोकेम 7. ईएनएसए शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (मुंबई) इन कंपनियों पर आरोप है कि इन्होंने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से ईरान के तेल व्यापार में सहयोग किया, जो कि अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन है।


feature-top