बालोद : पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की माता के नाम पर बने बिंदेश्वरी पार्क को प्रशासन ने किया सील

feature-top

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्थित बिंदेश्वरी पार्क को आज प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया। इससे एक दिन पहले पार्क की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार पार्क को लेकर लगातार शिकायत की गयी थी। आरोप यह था कि पंचायत से अनुमति लिए बिना पार्क परिसर में गार्डन, नौका विहार और होटल का संचालन किया जा रहा था।

इन शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।


feature-top