टेस्ला दिल्ली में खोलेगी दूसरा शोरूम

feature-top

टेस्ला इंडिया मुंबई के बाद भारत में अपना दूसरा शोरूम खोलेगा। ब्रांड की यह नई डीलरशिप दिल्ली के एयरोसिटी में आईजीआई हवाई अड्डे के पास खुलेगी। यह डीलरशिप निर्माणाधीन है और लगभग पूरी होने वाली है। निर्माणाधीन डीलरशिप की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिसके जल्द ही चालू होने की उम्मीद है। इसके चालू होने के बाद, कार निर्माता दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएँ दे सकेगा।


feature-top