पश्चिम बंगाल सरकार ने कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए नियमों का मसौदा तैयार किया

feature-top

कामकाजी महिलाओं, खासकर रात्रि पाली में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने नए नियमों का मसौदा तैयार किया है, जिसमें संगठन में अनिवार्य शिकायत समिति का गठन और कार्यस्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना शामिल है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

प्रस्तावित नियमों के अनुसार, किसी संस्था की महिला कर्मचारियों के लिए रात्रि पाली अनिवार्य नहीं होगी, तथा संगठन को रात्रि में कार्यालय आने-जाने के दौरान भी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।


feature-top