मालेगांव विस्फोट मामले में पीड़ितों के परिजन बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देंगे

feature-top

2008 के मालेगांव विस्फोट के पीड़ित परिवारों का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील शाहिद नदीम ने कहा कि वह सातों आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले को जल्द ही उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। वकील ने बताया, "हम स्वतंत्र रूप से अपील दायर करेंगे।"

एनआईए की एक विशेष अदालत ने पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा, मेजर (सेवानिवृत्त) रमेश उपाध्याय, सुधाकर चतुर्वेदी, अजय राहिरकर, सुधांकर धर द्विवेदी (शंकराचार्य) और समीर कुलकर्णी समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। इन लोगों को यूएपीए, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत सभी आरोपों से बरी कर दिया गया।


feature-top