छत्तीसगढ़ : लोक निर्माण विभाग 14.28 लाख रुपये का घोटाला, दो अधिकारी निलंबित

feature-top

लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार के एक और मामले का खुलासा हुआ है। मरम्मत और रंगाई-पुताई कार्यों के नाम पर विभाग को 14.28 लाख रुपये की चपत लगाई गई।

जांच में अनियमितता सामने आने के बाद दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला लोनिवि उपसंभाग सरायपाली से जुड़ा है, जहाँ तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी शिखा पटेल द्वारा 1.51 लाख रुपये तथा तत्कालीन प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी अरविंद किशोर देवांगन द्वारा 12.77 लाख रुपये का कार्य मापित किया गया।

इन दोनों अधिकारियों ने कुल 14.28 लाख रुपये के कार्यों को दर्शाया। हालाँकि, व्यय किए गए इस धनराशि के बदले वास्तविक कार्य नहीं हुए। जब इस संबंध में शिकायतें मिलीं, तो मुख्य अभियंता, लोनिवि परिक्षेत्र रायपुर द्वारा उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि जिन कार्यों का माप दर्ज किया गया था, वे मौके पर निष्पादित ही नहीं हुए थे।


feature-top