हिंदू आतंकवाद' पर दिग्विजय सिंह के बदले सुर

feature-top

2008 में साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित आदि की गिरफ्तारी के बाद कथित तौर पर 'हिंदू आतंकवाद' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सुर बदल गए हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि ना हिंदू आतंकवादी होता है ना मुसलमान आतंकवादी होता है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसी भी धर्म को आतंकवाद से जोड़ना ठीक नहीं। दिग्विजय सिंह ने कहा, 'ना हिंदू आतंकवाद होता है ना इस्लामिक आतंकवाद होता है।

हर धर्म प्रेम,अहिंसा, सद्भाव का प्रतीक होते है। ना हिंदू आतंकवादी हो सकता है ना मुसलमान हो सकता है, ना सिख होता है ना ईसाई होता है। कुछ ही लोग होते हैं जोकि धर्म को नफरत की तरह हथियार बनाते हैं।

यह कहे जाने पर कि भाजपा कांग्रेस पर 'हिंदू टेरर'का शब्द देने का आरोप लगाती है, पूर्व सीएम ने कहा, ‘बिल्कुल गलत है।


feature-top