सचिन पायलट से कोई दूरी नहीं, राजस्थान में नहीं है गुटबाजी: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

feature-top

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस में आपसी मतभेदों की बात को सिरे से खारिज किया है। बीकानेर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके और सचिन पायलट के बीच अब कोई दूरी नहीं है। गहलोत ने कहा, “हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है।

जो भी दूरियां थीं, वे अब समाप्त हो चुकी हैं। पार्टी के भीतर किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है।” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पुरानी बातों को ही याद रखा जाएगा, तो आगे का काम कैसे होगा।

उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलना है और मिलकर आगे बढ़ना है। मैं अपने कार्यकर्ताओं से हमेशा कहता हूं कि पुरानी बातें भूल जाओ। अगर कांग्रेस मजबूत होगी, तभी देश को बचाया जा सकेगा।


feature-top