शशि प्रकाश गोयल बने यूपी के नए मुख्य सचिव

feature-top

यूपी की योगी सरकार ने शशि प्रकाश गोयल (एसपी गोयल) को यूपी का नया मुख्य सचिव बनाया है। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह रिटायर हो गए हैं।

उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिल सका है। मनोज कुमार का स्थान एसपी गोयल लेंगे। एसपी गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

इस समय वह प्रदेश के सबसे सीनियर मोस्ट अधिकारी भी हैं। यानी यह कहें कि उन्हें वरिष्ठता के आधार पर इस पद की जिम्मेदारी मिली है।


feature-top