मालेगांव केस में बरी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा आरोप

feature-top

मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस केस की जांच के दौरान उन पर वरिष्ठ नेताओं के नाम लेने का दबाव बनाया गया था।

प्रज्ञा ठाकुर का दावा है कि जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने उनसे कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य वरिष्ठ नेताओं का नाम लें।

प्रज्ञा ठाकुर ने इसे एक राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि उन्हें मानसिक, शारीरिक और वैचारिक रूप से तोड़ने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा, मैंने सच का साथ नहीं छोड़ा, चाहे कितनी भी प्रताड़ना झेलनी पड़ी हो।

जिन नामों का जिक्र किया गया, वे राष्ट्रसेवा में लगे हुए लोग हैं और उन्हें झूठे केस में फंसाने की कोशिश की गई थी।


feature-top