छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अग्रिम जमानत के लिए पहुँचे सुप्रीम कोर्ट

feature-top

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी संभावित गिरफ्तारी से बचाव के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।

यह याचिका शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा एप से जुड़े मामलों में दाखिल की गई है, जिनमें उनका नाम सामने आया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने याचिका में सीबीआई (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच और अधिकार क्षेत्र को चुनौती देते हुए कहा है कि उन्हें इन मामलों में गिरफ्तार न किया जाए, बल्कि जांच में सहयोग करने का अवसर दिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट कल इस याचिका पर सुनवाई करेगा। मामले को लेकर राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई है।


feature-top