- Home
- टॉप न्यूज़
- उत्तरप्रदेश : बेकाबू होकर नहर में गिरी बोलेरो, 11 की मौत
उत्तरप्रदेश : बेकाबू होकर नहर में गिरी बोलेरो, 11 की मौत
यूपी के गोंडा में बड़ा हादसा हो गया। यहां बोलेरो बेकाबू होकर सरयू नहर में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी हैं।
बोलेरो में 15 लोग सवार थे। चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार गोंडा के मोतीगंज थाना के सीहागांव-खरगूपुर मार्ग के पास यह हादसा हुआ है।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि लगातार बारिश की वजह से नहर के किनारे रास्ता फिसलन वाला हो गया था। बोलेरो की स्पीड थोड़ी ज्यादा थी। वो अचानक बेकाबू हो गई और देखते ही देखते नहर में जा समाई।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। इसके साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
