बिहार : कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राम ने थामा JDU का दामन

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राम ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।

पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अशोक राम ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जेडीयू के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे।

अशोक राम छह बार विधायक रह चुके हैं, साथ ही वे बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।


feature-top