छत्तीसगढ़ दवा घोटाला : ईडी की कार्रवाई तेज, वरिष्ठ अफसरों से पूछताछ की तैयारी

feature-top

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में हुए 411 करोड़ रुपये से अधिक के दवा और री-एजेंट घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेज कर दी है। इस मामले में सीजी-एमएससी (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन) में पदस्थ रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी चल रही है।

मुख्य आरोपी शशांक चोपड़ा सहित सात लोगों को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। ईडी ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।

अब एजेंसी कोर्ट से अनुमति लेकर जेल में बंद अधिकारियों और व्यापारियों से पूछताछ करेगी।


feature-top