- Home
- टॉप न्यूज़
- एक्सिस म्यूचुअल फंड से जुड़ी फ्रंट-रनिंग घोटाले की जांच तेज
एक्सिस म्यूचुअल फंड से जुड़ी फ्रंट-रनिंग घोटाले की जांच तेज
03 Aug 2025
, by: Prakash
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक्सिस म्यूचुअल फंड से जुड़े कथित फ्रंट-रनिंग घोटाले की जांच के सिलसिले में बीते दो दिनों में देश के कई शहरों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है।
ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई। दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, लुधियाना, अहमदाबाद, भावनगर, भुज और कोलकाता समेत कुल आठ शहरों में ये तलाशी अभियान चलाया गया।
एफआईआर में एक्सिस म्यूचुअल फंड के तत्कालीन फंड मैनेजर और चीफ़ डीलर, वीरेश गंगाराम जोशी को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। उन्हें बीते कल गिरफ्तार किया गया, और अब उन्हें 8 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
