अनिरुद्धाचार्य पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज का तीखा हमला

feature-top

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कथावाचक और संत के बीच बड़ा अंतर होता है, जिसे आम लोगों को समझना चाहिए।

मंत्री विज ने अपने बयान में कहा, “कथावाचक कोई भी चार किताबें पढ़कर बन सकता है, लेकिन संत वह होते हैं जिन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हो, जो नैतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से उच्च स्तर पर हों और जिन्होंने स्वयं को ईश्वर के साथ एकाकार कर लिया हो।

उन्होंने कहा कि हाल ही में अनिरुद्धाचार्य के कई बयानों को लेकर विवाद खड़े हुए हैं। ऐसे में लोगों को कथावाचकों की बातों पर अधिक ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि सच्चे संतों की वाणी को अपनाना चाहिए।


feature-top