जल्द काम पर लौटेंगे तहसीलदार : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

feature-top

प्रदेशभर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार वेतन विसंगतियों, पदोन्नति सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के चलते तहसील कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ है और आम जनता को अपने कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि तहसीलदारों से कई मांगों को लेकर चर्चा हुई है और सरकार समाधान के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने भरोसा जताया कि तहसीलदार जल्द ही हड़ताल समाप्त कर अपने कार्य पर लौट आएंगे।


feature-top