भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में ईडी की कार्रवाई को दी चुनौती

feature-top

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने ईडी पर मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अदालत में याचिका दाखिल की है। बघेल का आरोप है कि ईडी ने पीएमएलए (PMLA) अधिनियम की धारा 44, 50 और 66 का गंभीर उल्लंघन किया है।

उन्होंने कहा कि एजेंसी की संपूर्ण कार्यवाही कानून और संविधान की सीमाओं से परे जाकर की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित और अलोकतांत्रिक है। ऐसे में न्याय की रक्षा के लिए अदालत में याचिका दायर करना अनिवार्य हो गया था।

इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में बीते कल लगभग आधे घंटे तक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले को डबल बेंच में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। अब यह मामला कल डबल बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।


feature-top