CGMSC दवा घोटाला: ईडी ने शशांक चोपड़ा और परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति सीज की

feature-top

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) से जुड़े बहुचर्चित दवा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और उनके परिवार के सदस्यों की करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

ईडी ने यह कार्रवाई 30 और 31 जुलाई को रायपुर समेत अन्य शहरों में चोपड़ा परिवार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जुड़े कुल 20 ठिकानों पर छापेमारी के बाद की।

उल्लेखनीय है कि यह दवा घोटाला करीब 450 करोड़ रुपये का है, जिसकी जांच एसीबी और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा की जा रही है। अब मामले में ईडी की भी औपचारिक एंट्री हो गई है, जिससे जांच को आर्थिक लेन-देन के एंगल से भी खंगाला जा रहा है।

इस घोटाले में मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा सहित छह अन्य आरोपी पहले से जेल में बंद हैं, जिनमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। ईडी द्वारा जब्त की गई संपत्ति में अचल संपत्तियां, बैंक खातों की राशि, निवेश और अन्य वित्तीय दस्तावेज शामिल हैं।


feature-top