कोरबा जेल ब्रेक मामला: सहायक जेल अधीक्षक समेत तीन प्रहरी निलंबित

feature-top

कोरबा जिला जेल में हाल ही में हुई जेल ब्रेक की घटना के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक जेल अधीक्षक सहित तीन जेल प्रहरियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों चार कैदी दिनदहाड़े जिला जेल की लगभग 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक के रूप में देखा जा रहा है।

घटना के तुरंत बाद जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने कोरबा जेल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान लापरवाही और सुरक्षा में चूक के प्रारंभिक प्रमाण सामने आए थे। इसके बाद यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।


feature-top