ट्रंप के टैरिफ बयान का बाजार पर असर, सेंसेक्स 308 अंक लुढ़का

feature-top

डोनाल्ड ट्रंप की भारत पर टैरिफ को लेकर बयानबाजी का असर घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला।बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 308.47 अंक की गिरावट के साथ 80,710.25 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50, 73.20 अंक फिसलकर 24,649.55 पर पहुंच गया।

दिन के कारोबार में ऑटो सेक्टर को छोड़कर सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में नजर आए। व्यापक बाजार (ब्रॉडर मार्केट) में भी दबाव देखा गया, जहां लगभग 0.8 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।


feature-top