अमेरिका से चल रहे टैरिफ तनाव पर गडकरी का बयान

feature-top

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अमेरिका के साथ जारी टैरिफ तनाव पर परोक्ष प्रतिक्रिया दी है। नागपुर स्थित विश्वेश्वेरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि आज जो देश दुनिया में अपनी ‘दादागिरी’ चला रहे हैं, वे आर्थिक रूप से मजबूत हैं और उनके पास उन्नत तकनीक है। गडकरी ने कहा, "अगर हमें भारत की ‘विश्व गुरु’ की छवि को आगे बढ़ाना है।

तो हमें भी तकनीकी और आर्थिक रूप से सशक्त होना होगा। आयात घटाना और निर्यात बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जब हमारी अर्थव्यवस्था और निर्यात दर मजबूत होगी, तो हमें किसी के सामने झुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 उन्होंने भारत की संस्कृति और विश्व बंधुत्व की भावना पर जोर देते हुए कहा कि आर्थिक और तकनीकी रूप से सशक्त होने के बाद भी भारत किसी पर धौंस नहीं जमाएगा, क्योंकि हमारी संस्कृति हमें ‘विश्व कल्याण’ का मार्ग दिखाती है।


feature-top