जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

feature-top

अधिकारियों ने बताया कि  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पहाड़ी जिले के दूल इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा तलाशी दलों को देखकर, छिपे हुए आतंकवादियों, जिनकी संख्या दो मानी जा रही है, ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक पोस्ट पर मुठभेड़ की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सतर्क सैनिकों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान चलाते हुए रविवार तड़के आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया और गोलीबारी की।


feature-top