वाराणसी : मंदिर में आरती के दौरान आग लगी, मुख्य पुजारी समेत 7 लोग घायल

feature-top

वाराणसी के आत्म वीरेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आरती के दौरान आग लग गई, जिसमें मंदिर के मुख्य पुजारी समेत सात लोग घायल हो गए। यह आरती शनिवार को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित की गई थी।

रिपोर्टों के अनुसार, शनिवार रात लगभग 8:00 बजे आरती का दीपक रूई से बनी सजावट के संपर्क में आ गया, जिससे आग लग गई और गर्भगृह के अंदर तेज़ी से फैल गई।


feature-top