- Home
- टॉप न्यूज़
- भूपेश बघेल का केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना
भूपेश बघेल का केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव सट्टा ऐप के सोशल मीडिया विज्ञापनों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए सवाल किया – “अब कौन दे रहा है संरक्षण? केंद्रीय गृह मंत्री या छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री?” साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या कार्रवाई केवल बयानबाजी तक सीमित रहेगी या फिर वास्तविक कदम उठाए जाएंगे।
बता दें, महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। FIR में आरोप है कि ऐप के प्रमोटर्स ने हवाला के जरिए प्रोटेक्शन मनी दी। इस मामले में भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
