आंधप्रदेश : जगन मोहन रेड्डी का चंद्रबाबू नायडू पर बड़ा आरोप

feature-top

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने मौजूदा मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जगन मोहन रेड्डी ने दावा किया कि चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जरिए हॉटलाइन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संपर्क में हैं।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा "जब राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं, तो वे आंध्र प्रदेश पर क्यों नहीं बोलते, जहां घोषित नतीजों और मतगणना के दिन के नतीजों के बीच 12.5% का सबसे बड़ा अंतर रहा? वे अरविंद केजरीवाल पर क्यों टिप्पणी नहीं करते, जबकि अरविंद केजरीवाल खुद विधायक का चुनाव हार गए थे?

जगन मोहन रेड्डी ने आगे कहा "राहुल गांधी आंध्र प्रदेश पर बात नहीं करते क्योंकि चंद्रबाबू नायडू, रेवंत रेड्डी के जरिए उनसे सीधे संपर्क में हैं। मैं राहुल गांधी जैसे व्यक्ति पर क्या टिप्पणी करूं, जो अपने काम के प्रति ही ईमानदार नहीं हैं?


feature-top