छत्तीसगढ़ : स्वतंत्रता दिवस पर पदकों की घोषणा

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में पुलिस पदकों की घोषणा की है। इनमें पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस को इस वर्ष कुल 14 पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक तथा 10 अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे। आईपीएस सुनील शर्मा को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं, जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक मिलेगा।

सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित होने वाले अधिकारियों में आईपीएस प्रशांत ठाकुर, ध्रुव गुप्ता, श्वेता राजमणि, रवि कुमार कुर्रे, निरीक्षक कौशल्या भट्ट, कमलेश कुमार मिश्रा, एआईजी रोहित कुमार झा, प्लाटून कमांडर दलसिंह नामदेव, कंपनी कमांडर दिलीप कुमार सिन्हा और एएसआई सुशील कुमार वर्मा शामिल हैं।


feature-top