कोरबा : परेड के फाइनल रिहर्सल में एसपी के वाहन पर उल्टा तिरंगा, प्रशासन की किरकिरी

feature-top

स्वतंत्रता दिवस के फाइनल रिहर्सल के दौरान एक बड़ी चूक सामने आई। जिस वाहन में कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी परेड की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे थे, उस पर लगा राष्ट्रीय ध्वज उल्टा था।

यह नजारा मुख्य स्टेडियम में सभी के सामने आया, जिसके बाद प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई। लोगों ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए कड़ी नाराज़गी जताई। मुख्य समारोह की परेड की तैयारी पुलिस विभाग के रक्षित निरीक्षक (RI) के नेतृत्व में चल रही थी।

इसी दौरान चलते वाहन में तिरंगा उल्टा लग जाने की घटना घटी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


feature-top