बिहार : पूर्व RJD विधायक राजबल्लभ यादव आजीवन कारावास से बरी

feature-top

बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव समेत सभी आरोपियों को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

कोर्ट ने पॉक्सो मामले में सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया है। जस्टिस मोहित कुमार शाह की बेंच ने आरोपियों की अपील पर सुनवाई पूरी करते हुए 7 मई को फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे आज सुनाया गया।

गौरतलब है कि निचली अदालत ने पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव, सुलेखा देवी और राधा देवी को आजीवन कारावास तथा तीन अन्य आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाई थी। सभी ने इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर की थी।


feature-top