यूपीएससी ने जारी किया मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

feature-top

यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

दरअसल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आज यानी 14 अगस्त, 2025 को मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे, अब वे यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।


feature-top