हम बाबर की नहीं, स्वतंत्रता सेनानियों की संतान हैं : असदुद्दीन ओवैसी

feature-top

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने  हैदराबाद में आयोजित एक सभा में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दक्कन के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।

अपने भाषण में उन्होंने मौलवी अलाउद्दीन, तारे बाज़ खा, सरायतीब और आबिद हसन सफरानी जैसे वीर सेनानियों का उल्लेख किया, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में न केवल हिस्सा लिया, बल्कि अपने प्राणों की आहुति दी और काले पानी की यातनाएं भी सही।

ओवैसी ने कहा हमसे हमारी नागरिकता छीनने की साजिश रची जा रही है और हमें बाबर या किसी और की संतान कहा जा रहा है। लेकिन हम बाबर की संतान नहीं हैं, हम उन स्वतंत्रता सेनानियों की संतान हैं जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए बलिदान दिया।


feature-top