- Home
- टॉप न्यूज़
- संविधान और लोकतंत्र हमारे लिए सर्वोपरि : राष्ट्रपति मुर्मु
संविधान और लोकतंत्र हमारे लिए सर्वोपरि : राष्ट्रपति मुर्मु
79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे लिए संविधान और लोकतंत्र सर्वोपरि हैं।
आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर देश तेज़ी से अग्रसर है। कई चुनौतियों के बावजूद लोकतंत्र भारत में निरंतर फल-फूल रहा है और निर्यात में लगातार वृद्धि हो रही है।
राष्ट्रपति ने कहा कि देश में तेज़ी से शहरीकरण हो रहा है, मेट्रो रेल परियोजनाओं का विस्तार और हाईवे निर्माण तेज़ गति से जारी है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत आज देश के सभी गाँवों में पेयजल पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से गरिमापूर्ण व्यवहार अपनाने की अपील करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।
स्वास्थ्य संबंधी असमानताओं को कम किया जा रहा है और स्वदेशी की भावना को मज़बूती मिल रही है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मु ने आतंकवाद के विरुद्ध देश की दृढ़ता पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमें आतंकवाद का दंश झेलना पड़ा, लेकिन भारत ने इसका फौलादी जवाब दिया। सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। हमारी सेना ने सीमा पार आतंकियों और उनके ठिकानों को नष्ट कर दिया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
