तमिलनाडु : मंत्री आई पेरियासामी की संपत्तियों पर ईडी का छापा

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तमिलनाडु के मंत्री आई. पेरियासामी से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। अधिकारियों की टीमें चेन्नई के ग्रीनवेज़ रोड स्थित उनके आवास, तिरुवल्लिकेनी स्थित उनके विधायक गेस्ट हाउस और मदुरै व डिंडीगुल में कई संपत्तियों पर पहुँचीं। ये छापेमारी संदिग्ध मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध वित्तीय लेनदेन की जाँच का हिस्सा हैं।


feature-top